शुक्रवार को प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से जुड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच दिनों की यात्रा के दौरान उनके भोज कार्यक्रम को लेकर अमेरिकी प्रशासन पसोपेश में पड़ गया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने की बात कहकर पाकिस्तान के राजनीतिक माहौल गरमाने की खबरें भी सामनें आईं। 7वें
एशियाई खेलों के सातवें दिन स्विमिंग में भारत के संदीप सेजवाल के पुरुष 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने की खबर भी चर्चा में रही।
dainikbhaskar.com दिन भर की खबरों को प्रस्तुत कर रहा है, ताकि आप अपडेट रहें। महज एक क्लिक से आप दिन भर की बड़ी खबरों को एक ही जगह पढ़ सकेंगे।
UN में कश्मीर मुद्दा उठाएगा पाकिस्तान, भारत ने भी की करारा जवाब देने की तैयारी
संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने की बात कहकर पाकिस्तान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। भारत ने भी इस मुद्दे पर पाकिस्तान को करारा जवाब देने की तैयारी कर रखी है। सूत्रों का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन से जुड़े एक सीनियर अधिकारी जवाब देंगे।
अल कायदा की लिस्ट में हो सकते हैं मोदी समेत 10 नेता और 11 राज्यों के 100 ठिकाने
भारत में अपना ब्रांच खोलने के बाद आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने अपनी हिट लिस्ट भी तैयार कर ली है। इस लिस्ट में भारत के परमाणु प्रतिष्ठान, कई अहम एयरपोर्ट्स और तमाम शहरों की महत्वपूर्ण जगहें शामिल हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न पार्टियों के नेता और दूसरी हस्तियां भी आतंकवादियों के निशाने पर हैं।
मोदी के नवरात्र व्रत से पसोपेश में पड़ा अमेरिका, ओबामा के भी खाने पर उठे सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच दिनों की यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के साथ उनके भोज के कार्यक्रम को लेकर वहां का प्रशासन पसोपेश में पड़ गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक मोदी ओबामा के साथ डिनर और जो बिडेन के साथ लंच करेंगे। लेकिन नवरात्रि के चलते मोदी भोजन के दौरान सिर्फ नींबू पानी पिएंगे।
30 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच बैंकों में पांच छुट्टियां, लटकेगा लेनदेन
किंग लेनदेन के लिहाज से आने वाले दो सप्ताह मुश्किल भरे रहेंगे। वजह है बैंकों में पांच छुट्टियां और हाफ ईयर क्लोजिंग। इस कारण लगभग एक हफ्ते तक छोटे से लेकर बड़े बैंकिंग लेनदेन अटक सकते हैं। यह सिलसिला शुरू होगा 30 सितंबर से। यदि आप कोई चेक 30 सितंबर को क्लियरिंग में भेजेंगे तो वह सात अक्टूबर को जमा हो सकेगा।
Asian Games LIVE: स्विमिंग में सेजवाल ने जीता ब्रॉन्ज, स्क्वैश में पक्के हुए दो सिल्वर
7वें एशियाई खेलों के सातवें दिन स्विमिंग में भारत के संदीप सेजवाल ने पुरुष 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने अपनी फाइनल रेस 28.26 सेकंड में पूरी की। हॉकी में इंडिया की महिला टीम ने मलेशिया को ग्रुप मुकाबले में 6-1 से पराजित किया। इस जीत ने इंडिया को ग्रुप ए में चीन के बराबर 6 अंकों पर ला दिया है और इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गई है।