पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

TOP NEWS OF THE DAY

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का यूएन भाषण मीडिया जगत में छाया रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाषण के दौरान की गई गलतियों ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। वहीं एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त खबरों में बने रहे। जयललिता के जेल जाने के बाद तमिलनाडू की राजनीति में आई गर्मी दिनभर मीडिया में बनी रही। जयललिता को सजा होने के बाद पार्टी के नेता ओ पनीरसेल्‍वम को तमिलनाडु का नया मुख्‍यमंत्री चुना गया है।
dainikbhaskar.com दिन भर की खबरों को प्रस्तुत कर रहा है, ताकि आप अपडेट रहें। महज एक क्लिक से आप दिन भर की बड़ी खबरों को एक ही जगह पढ़ सकेंगे।
इन पांच गलतियों के चलते यूएन में मोदी के भाषण की हो रही आलोचना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण को लेकर भारत में काफी उत्सुकता थी। अपनी भाषण शैली के लिए मशहूर मोदी यूएन महासभा में लड़खड़ाते हुए नजर आए। करीब 12 साल बाद यूएन महासभा में हिंदी में भाषण दिया गया, लेकिन इसमें उच्चारण और कई अन्य तरह की गतलियां सामने आईं।
जयललिता को जेल: समर्थक ने की खुदकुशी, पनीरसेल्‍वम होंगे तमिलनाडु के नए मुख्‍यमंत्री
य से अधिक संपत्ति मामले में एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता को सजा होने के बाद पार्टी के नेता ओ पनीरसेल्‍वम को तमिलनाडु का नया मुख्‍यमंत्री चुना गया है। दोषी ठहराए जाने के बाद जयललिता की सदस्‍यता खत्‍म हो गई थी। रविवार को पार्टी विधायक दल की बैठक हुई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। उधर, जयललिता को सजा होने से दुखी उनके एक समर्थक ने रविवार को आत्‍महत्‍या कर ली।

Live Asian Games 2014: 28 वर्ष बाद भारत को योगेश्वर ने दिलाया कुश्ती में गोल्ड

लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत चुके भारत के योगेश्वर दत्त ने 17वें एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धा के 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता। भारत का कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने का सपना 28 वर्ष बाद पूरा हुआ है। योगेश्वर ने डोवोन जिम्नेजियम में हुए फाइनल में ताजिकिस्तान के जालिमखान युसुपोव को 3-0 से पराजित किया। योगेश्वर ने कुश्ती में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात में मुस्‍ल‍िम धर्मगुरु ने शिव मंदिर के लिए दान की साढ़े 5 बीघा पुश्‍तैनी जमीन

जरात के दो धार्मिक नेताओं ने सांप्रदायिक सद्भावना की मिसाल कायम की है। मशहूर धार्मिक उपदेशक मुरारी बापू ने एक कुल्‍फी विक्रेता को हज करने के लिए पैसे दिए हैं। वहीं, सैयद मेंहदी बापू नाम के मुस्‍लि‍म धर्मगुरु ने शिव मंदिर बनाने के लिए अपनी साढ़े 5 बीघा पुश्‍तैनी जमीन दान कर दी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

PHOTOS: झारखंड में बस पर गिरा हाइटेंशन तार, पांच यात्रियों की जलकर मौत

झारखंड में एक यात्री बस पर हाइटेंशन वायर गिरने से लगी आग में 5 लाेगों के मारे जाने की खबर है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा भी है। घटना रविवार को पलामू जिले में हुई। यात्रियों से भरी बस छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बिहार के औरंगाबाद जा रही थी। बस की छत पर एक साइकिल भी लदी हुई थी। सुबह करीब 10.50 बजे विश्रामपुर के पास हाइटेंशन तार साइकिल में फंस गया, जिससे बस में करंट उतर आया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, बस में आग लग गई। आग को बुझाने फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।