पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Twitter Celebrate Worldfekuday On Modi\'s Birthday

मोदी का बर्थडेः टि्वटर पर उड़ रहा मजाक, मनाया जा रहा वर्ल्ड फेंकू-डे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटोः फेंकू-डे पर मोदी का मजाक उड़ाती एक पोस्ट।)
नेशनल डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 64वें जन्मदिन पर जहां पूरा देश उन्हें बधाइयां दे रहा हैं, वहां सोशल मीडिया पर मोदी का मजाक भी उड़ रहा है। लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने मोदी को फेंकू कहा था, वहीं से प्रेरित होकर सोशल मीडिया में वर्ल्ड फेंकू-डे मनाया जा रहा है। टि्वटर पर बाकायदा 'वर्ल्ड फेंकू डे' ट्रेंडिग टॉपिक भी बन चुका है।

उपचुनाव में मिली हार और चीन द्वारा सीमा पर घुसपैठ पर भी टिप्पणी की गई है। एक पोस्टर में चीनी राष्ट्रपति को मोदी के जन्मदिन का केक काटते हुए दिखाया गया है, जिसमें वे भारत से उसका पूर्वोत्तर भाग काट कर ले जा रहे हैं। वहीं, मोदी के कई पोस्टर्स पर भी मजाकिया कमेंट किए गए हैं। इसके अलावा कई पोस्ट में लोगों ने भी बड़ी-बड़ी बातें लिखी हैं, जिनकी तुलना मोदी की घोषणाओं से की जा रही है।

एक पोस्टर में कमेंट किया गया है 'इबोला वायरस पे अभी भले ही काबू ना पाया गया हो, लेकिन यूपी और राजस्थान वालों ने भारत में बड़बोला वायरस काबू पाने में सफलता हासिल कर ली है।' एक जगह मोदी और मां हीराबेन की तस्वीर पर भी कमेंट किया गया है जिसमें हीराबेन मोदी को झूठ न बोलने की सलाह देती दिख रही है। इसके अलावा ऐसे कई मैसेज पोस्ट किए गए हैं। वहीं, गुजरात सरकार द्वारा मोदी के जन्मदिन न मनाने का संदेश देने वाले फुल पेज विज्ञापन का जिक्र कर मजाक उड़ाया जा रहा है।

आगे देखें टि्वटर पर कैसे-कैसे मैसेज पोस्ट किए जा रहे हैं...