पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यादव सिंह को यूपी सरकार ने निलंबित किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा विकास प्राधिकरण के विवादास्पद मुख्य अभियंता यादव सिंह को आज अंतत: निलंबित कर दिया। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यादव सिंह को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच नोएडा के मुख्य कार्याधिकारी करेंगे। उल्लेखनीय है कि 27 नवंबर की सुबह यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता और उनके साक्षेदारों की कंपनियों पर आयकर विभाग की टीमों ने छापे मारे थे। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में ये छापे मेकान इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड और मीनू क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों पर मारे गए।