पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूपीए का अभियान: मीलों हम आ गए, मीलों हमें जाना है

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. यूपीए सरकार की पिछली 9 साल की ‘विकास यात्रा’ को दिखाने वाले बड़े मल्टी मीडिया अभियान का सोमवार को सूचना-प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने उद्घाटन किया। सैफ अली खान-विद्या बालन की ‘परिणीता’ जैसी फिल्म बना चुके फिल्मकार प्रदीप सरकार की बनाई कम से कम 13 ऐसे टीवी स्पॉट मंगलवार से दूरदर्शन समेत सभी निजी चैनलों पर दिखने शुरू हो जाएंगे।
‘भारतीय कहानी की झलक’ की केंद्रीय थीम वाले इस बड़े मीडिया अभियान के जरिए सरकार लोगों को यह बताना चाह रही है कि बीते 9 सालों में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, टेलीकॉम, गांवों और शहरों में बुनियादी ढांचों के निर्माण जैसे कई क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है और इनका आमलोगों पर व्यापक असर हुआ है। टीवी विज्ञापनों के अलावा रेडियो पर चलने वाले जिंगल भी तैयार किए गए हैं। इन्हें जावेद अख्तर ने लिखा है और शान व सुनिधि चौहान ने आवाज दी है। इस मीडिया अभियान के तहत, देश भर के अखबारों में विज्ञापनों के अलावा आउटडोर पब्लिसिटी और मोबाइल के कॉलर ट्यून्स तक के इस्तेमाल की योजना है। एनडीए सरकार की इसी तरह के विवादास्पद मीडिया अभियान ‘इंडिया शाइनिंग’ पूरी असफलता से यूपीए सरकार की इस मीडिया अभियान की तुलना से जुड़े सवालों को मनीष तिवारी ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों की तुलना गलत है क्योंकि यह अभियान झूठे सपनों और झूठी उपलब्धियों पर नहीं, बल्कि वास्तविकता पर आधारित है।
तिवारी ने कहा कि पिछले 9 सालों में भारत में एक खामोश क्रांति हुई है और हक पर आधारित मूलभूत ढांचे को मजबूती मिली है। सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मनरेगा, अल्पसंख्यक विकास, खाद्य सुरक्षा और नकद हस्तांतरण जैसी पुरानी और नई योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यह दावा नहीं करती कि हमने सब कुछ हासिल कर लिया। हम सिर्फ यह कहते हैं कि हमारी कोशिशों से आम आदमी के जीवन पर थोड़ा-बहुत सकारात्मक असर जरूर पड़ा है। हमारे मीडिया अभियान में भी हम यही कह रहे हैं कि ‘मीलों हम आ गए, मीलों हमें जाना है..।’ हिन्दी समेत 11 क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाशित और प्रसारित होने वाले इस मीडिया कैंपेन में से कई आमलोगों की बड़ी उपलब्धियों की सच्ची कहानियों पर आधारित होंगी।
बीते 24 घंटे की अहम खबरें

आईपीएल: पोलार्ड ने किया ब्‍लास्‍ट, जम्मू-कश्मीर के रसूल ने जर्सी पर लगाया टेप

ओशो ने अपनी अंग्रेज अटेंडेट को कर दिया था प्रेग्नेंट!

अमेरिकियों का हाल: किसी ने बोगी में की टॉयलेट तो कोई लेडीज अंडरवियर पहन मेट्रो में हुआ सवार

1 जून से बैंक अकाउंट में जमा होगी गैस सब्सिडी, मोबाइल से होगी महिलाओं की हिफाजत!

सात साल की बच्ची संग बलात्कार, लहूलुहान कर सड़क पर फेंक गए दरिंदे

सोनी का नया स्‍मार्टफोन Xperia ZR लॉन्‍च: पानी के अंदर से भी ले सकेंगे तस्वीरें

अजीमजी सबसे बड़े दानदाता, जानें टाटा-अंबानी जैसे कारोबारी दिग्‍गज कितना देते हैं दान

पवन बंसल के खिलाफ सबूत जुटा रही सीबीआई, जल्द करेगी पूछताछ

सड़क पर भीख मांगते मिले थे अंतरा माली के पिता, हो गया निधन

परिवर्तन रैली: लालू की रैली में इस बार नहीं दिखेंगी महिला डांसर, धूप में झुलसेंगे आम आदमी