पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Vidya Balan, Leander Paes, Yuvraj Singh, Kamal Haasan Get Padma Awards

विद्या बालन, युवराज सिंह, लिएंडर पेस समेत 127 लोगों को पद्म पुरस्कार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस साल अभिनेता कमल हसन और टेनिस खिलाड़ी लिंएडर पेस समेत 25 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिनेता परेश रावल और विद्या बालन और बालू से कलाकृति बनाने के लिए मशहूर सुदर्शन पटनायक सहित 101 लोगों को इस साल के पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।
पद्म विभूषण के लिए महाराष्ट्र के वैज्ञानिक रघुनाथ माशेलकर और योग विशेषज्ञ बीकेएस लेंगार के नाम की घोषणा की गई है।
क्या है यह सम्मान?
भारत रत्न के अलावा तीन पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री को देश के शीर्ष नागरिकों पुरस्कार माना जाता है। ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा आदि के क्षेत्र में प्रदान किए जाते हैं।
127 लोगों को किया जाएगा सम्मानित
इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं। इसके बाद मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोहों में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं। इस साल राष्ट्रपति ने कुल 127 लोगों को ये पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। इनमें 2 पद्म विभूषण, 24 पद्म भूषण और 101 पद्म श्री पुरस्कार हैं। इन पुरस्कारों के विजेताओं में 27 महिलाएं भी हैं।