डिंडीगुल (तमिलनाडु). तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में 27 साल की महिला ने बच्चों समेत नहर में कूदकर जान दे दी। घटना सोमवार की है। पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर महिला आैर उसके पति के बीच झगड़ा हो गया था। विवाद ज्यादा बढ़ने पर वह दो बच्चों समेत नहर में कूद पड़ी। इससे उसकी मौत हो गई। दोनों बच्चों की उम्र एक साल आैर दो साल है। खबर मिलते ही पति ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।