(सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को बच्चे सी बात करते हुए देखा जा सकता है।)
बेंगलुरू. बेंगलुरू में आठ साल की बच्ची से रेप और हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक दिहाड़ी मजदूर है। पांच फरवरी को खेलते वक्त एक बच्ची अचानक लापता हो गई थी और बाद में उसका शव पुलिस ने बरामद किया था। जांच के दौरान पुलिस ने पास ही के एक गैस स्टेशन से सीसीटीवी फुटेज हासिल की और उसके बाद स्थानीय बच्चों से भी पूछताछ की।
सीसीटीवी में आरोपी बच्ची से पहले बात करते हुए और बाद में उसे कार शेड में ले जाते हुए नजर आ रहा था। फुटेज में घटना के बाद उसे शेड से अकेले निकलते देखा गया था। जांच के दौरान पुलिस का शक एक स्थानीय मजदूर पर गया जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने भागने की कोशिश की। इसी दौरान वह घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से खून से सने हुए कपड़े भी बरामद किए हैं।