पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 Students Get Sick After Consuming Iron Pills

आयरन की गोलियां खाने से 100 विद्यार्थी बीमार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाजिल्का/अबोहर/फिरोजपुर. फाजिल्का, फिरोजपुर और अबोहर के स्कूलों में बुधवार को आयरन की गोलियां खाने से करीब 100 बच्चे और ६ टीचरों की हालत बिगड़ गई। गोलियां खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टियां और दस्त शुरू हो गए। इससे स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पता चलते ही अभिभावक भी स्कूल में पहुंच गए।

स्कूलों में मिड डे मील के बाद बच्चों को गोलियां दी गई थीं। सेहत मंत्री मदन मोहन मित्तल का कहना है कि मामला पता चलते ही जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके अलावा बच्चों के अच्छे इलाज को भी कहा गया है। फाजिल्का के लाधुका के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करीब 80 विद्यार्थियों और 6 अध्यापकों की हालत बिगड़ गई।

गोलियां खाते ही बच्चों को दस्त व उलटी होने लगी। इसी तरह, फिरोजपुर में भी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर ब्वॉयज के एक विद्यार्थी बीमार पड़ गया। उधर, अबोहर के सरकारी हाईस्कूल में आयरन की गोली खाने से २१ छात्र बीमार हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोपहर करीब 12 बजे छठी से १०वीं तक के छात्रों को आयरन की गोलियां खिलाई जा रही थीं। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन छठी कक्षा के विद्यार्थी मोहित कुमार ने बताया कि बुधवार मिड-डे मील में चावल और चने परोसे गए, जिसके बाद रोजाना की तरह आयरन की गोलियां दी गईं। गोली खाते ही उसके पेट में दर्द उठने लगा। स्कूल प्रिंसिपल वीर बाला ने बताया कि तबीयत बिगड़ते ही बच्चे को अस्पताल भेजा गया। डाक्टर विशाल ने कहा कि कई बार आयरन की गोलियां खाने से बच्चों में गैस की समस्या पैदा हो जाती है और ऐसा ही मोहित के साथ हुआ है।

क्या है मामला : शिक्षा विभाग के निर्देश पर सरकारी स्कूलों के उन छात्रों को प्रत्येक बुधवार को आयरन की गोलियां दी जाती हैं, जिनके एनीमिया पीडि़त होने की आशंका है। बुधवार को स्कूलों के छात्र छात्राओं को अध्यापकों ने फॉलिक एसिड की दवाई दी गई। आधे घंटे के बाद छात्रों ने पेट दर्द, उल्टी, दस्त और चक्कर की शिकायत शुरू हो गई।

नहीं खिलाएंगे दवाई
गोलियां पहले स्कूल के टीचरों ने खाई थी। इसके बाद विद्यार्थियों को गोली दी गई। गोलियां खिलाने के बाद विद्यार्थियों ने पेट दर्द, दस्त व उल्टी होने की शिकायत की। सभी प्रभावित विद्यार्थियों की हालत फिलहाल ठीक है। मगर अब डॉक्टरों के बिना वह बच्चों को गोलियां नहीं देंगे।
प्रिंसिपल पुनीत, सरकारी सीसे स्कूल, मंडी लाधुका

मामला मेरी जानकारी में आया है। इस संबंध में सिविल सर्जनों से रिपोर्ट तलब की गई है। आयरन की गोलियां खाकर छात्रों के बीमार होने के कारणों की जांच की जाएगी।
-मदन मोहन मित्तल, स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब