पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 day Judicial Remand Of Former Inspector

पूर्व इंस्पेक्टर जगबीर को 14 दिन का ज्यूडिशियल रिमांड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. हाई-प्रोफाइल शालीमार जुआ कांड में गिरफ्तार हुए पूर्व इंस्पेक्टर जगबीर सिंह को 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को बुधवार को जज परमिंदर सिंह की अदालत में पेश किया गया। अब आरोपी को 1 अक्टूबर को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं आरोपी ने अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की है। इस पर 20 सितंबर को सुनवाई होनी है।

यह है मामला
जगबीर सिंह पर आरोप है कि उसने रिजोर्ट से करोड़ाें रुपए की राशि बरामद की थी। लेकिन सारे पैसों को खुर्द-बुर्द कर दिया गया और एफआईआर में केवल साढ़े सात लाख रुपए ही दिखाए गए। आरोपी पर जांच के बाद केस दर्ज हुआ था और उसी दौरान उसे नौकरी से भी डिसमिस कर दिया गया था। यह जुआ कांड 9 अक्टूबर 2011 को हुआ था। उस समय जगबीर सिंह थाना गेट हकीमां में तैनात था।

जगबीर ही पुलिस पार्टी लेकर शालीमार रिजोर्ट में रेड करने के लिए गया था। इस कांड में शहर के बहुत सारे ऐसे लोग शामिल रहे हैं, जो समाज में खुद को बहुत ही शरीफ और रसूखदार बताते हैं।
लेकिन बदनामी से बचने के लिए इन सभी लोगों ने पुलिस के साथ सांठ-गांठ कर ली थी। इसके अलावा इस कांड में विदेशों से आई बार-बालाएं भी शामिल थी, जिन्हें नहीं पकड़ा गया था।