पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सूखा मुआवजा 420 रुपए की बजाए 5 हजार रुपए प्रति एकड़ दिया जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस किसान और खेत मजदूर सेल के जिला देहाती चेयरमैन साधू सिंह शाह और शहरी चेयरमैन नवतेज सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल का पुतला फूंका गया। सेल के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर कचहरी चौक में डेढ़ घंटा रोष धरना देने के बाद एसडीएम राजेश शर्मा को सीएम के नाम का ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर साधू सिंह चंबल, केके शर्मा, जसवंत सिंह बिल्ला, बलकार सिंह बल, बूटा सिंह सरपंच, गुरिंदर सिंह, कश्मीर सिहं, दपिंदर सिंह, गुरचरण सिंह राणा, जसविंदर सिंह, अमरपाल सिंह, सुरिंदर सिंह मौजूद थे।
ये हैं प्रमुख मांगें
> धान, कनक और हर किस्म की बासमती का कम से कम समर्थन मूल्य 3500 रुपए किया जाए।
> सूखा मुआवजा 420 रुपए की बजाए 5 हजार रुपए प्रति एकड़ दिया जाए,
> बेमौसमी बारिश के कारण हुए नुकसान का मुआवजा प्रति एकड़ 25 हजार दिया जाए।
> मक्की की सरकारी खरीद सरकार द्वारा तयशुदा रेट पर शुरू की जाए।
> यूपीए सरकार की तर्ज पर एनडीए भी किसानों का कर्ज माफ करे।
> फसलों की बीमा स्कीम शुरू की जाए।
> हरियाणा के किसानों की तर्ज पर पंजाब के किसानों को सस्ते रेट पर डीजल मिले।
> किसानों को निर्विघ्न 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाए।
कचहरी चौक में रोष धरने के दौरान नारेबाजी करते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस किसान व खेत मजदूर जिला शहरी व देहाती सेल के सदस्य।