पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 53 Year Old Polio Suffer Grandmother Saved The Life Of Granddaughter

जज्बे को सलाम: 53 साल की पोलियोग्रस्त दादी ने बचाई पोती की जिंदगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संगरूर /मोहाली. 53 साल की जरनैल कौर की आंखों में आज अलग सी चमक है। पोती को नई जिंदगी देकर। अपनी एक किडनी दान कर दी। रूपिंदर कौर की दोनों किडनियां खराब हो गई थीं। संगरूर के गांव जनाल की जरनैल कौर पोलियो की शिकार है।

बचपन से व्हील चेयर पर है। कहा, मेरी तो पूरी उम्र व्हीलचेयर पर कट गई पर जब अपनी पोती की बीमारी का पता चला तो उसकी जिंदगी बचाने के लिए आगे आईं। कहा, मैंने अपने जीवन में एक बेहतर काम किया। रूपिंदर बोली, दादी के डॉक्टर बनने का सपना पूरा करूंगी।

डेढ़ साल डायलसिस

बीएससी सेकेंड इयर की स्टूडेंट्स रूपिंदर कौर ने कहा कि उसे दो साल पहले बीमारी का पता उस समय लगा जब वह चंडीगढ़ में पीएमटी की कोचिंग ले रही थी। एकाएक उसकी आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद पता चला कि उसकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। डेढ साल तक डायलसिस चला। महीनों कागजी कार्रवाई के बाद सात दिसंबर को आप्रेशन हुआ। रूपिंदर के पिता किसान हैं।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...