पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो हादसों में 6 की मौत, तीन कपूरथला, तीन तरनतारन के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन. दो एक्सीडेंट में 6 युवकों की मौत हो गई। पहले हादसे में तरनतारन के गांव गोहलवड़ से बाइक पर गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जा रहे 3 युवक मारे गए। बशीर सिंह ने बताया कि उनका 19 का बेटा साजन अपने 13 साल के दोस्त शेरा और 21 साल के सोनू के साथ सोमवार रात के समय बाइक पर गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब माथा टेकने जा रहे थे। रास्ते में बाइक को किसी ने टक्कर मार दी। साजन मौके पर ही मारा गया। जबकि शेरा ने अस्पताल में दम तोड़ा। देर रात अस्पताल में सोनू की भी मौत हो गई।

दूसरे हादसे में चिंतपूर्णी से लौट रहे कपूरथला के तीन बाइक सवार युवक मारे गए। सुबह करीब पांच बजे होशियारपुर से लगते गांव सिंगड़ीवाल के पास बाइक टाटा 404 से टकरा गई। मरने वालों में बलवीर सिंह (16), बलविंदर सिंह (18) और रणजीत सिंह मनसूरवाल दोना थे। पुलिस के मुताबिक, अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चला है।