पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहत| कश्मीर में हुई तबाही के बाद सेना और एयरफोर्स लाेगों को बचाकर ला रही श्री गुरु रामदास अंतररा

राहत| कश्मीर में हुई तबाही के बाद सेना और एयरफोर्स लाेगों को बचाकर ला रही श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

1

त्योहारों में और बढ़ेंगे दाम

फुटकरविक्रेता गुरमीत सिंह का कहना है कि जल्द ही नवरात्रे शुरू होने वाले हैं और इसमें फल की मांग ज्यादा रहेगी। उपलब्धता कम होने के कारण इसकी कीमत पहले की तुलना में डबल तक जा सकती है।

1. बुलंदशहर के रहने वाले अरुण और शिल्पा अपने दो बच्चों के साथ सुरक्षित यहां पहुंचकर खुश थे। तीन दिन से भूखे-प्यासे अरुण और शिल्पा ने बताया कि एयरपोर्ट पर आकर उन्होंने पेट भरकर खाना खाया है। 2. श्रीनगर से लौटे लोगों में से कई नन्हे बच्चों को साथ लेकर वहां गए थे। 3. डीसी ने इन लोगों का हाल-चाल पूछा। फोटो|संजय वालिया

शिवराज द्रुपद . अमृतसर | जेएंडकेके बाढ़ से श्रीनगर स्थित कस्टम की सब-डिवीजन भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। वहां ड्यूटी पर तैनात मुलाजिम दो हफ्ते तक फंसे रहे, स्थानीय लोगों ने उनको बड़ी मशक्कत से निकाला। डल झील के पास स्थित उक्त सबडिवीजन भी बाढ़ से प्रभावित हुई है। यहां पर अमृतसर कमिश्नरेट के आठ लोग ड्यूटी पर तैनात थे, बाकी लोकल रहे हैं। वापस आई टीम ने बताया कि रात में आई बाढ़ के कारण एकाएक सब कुछ डूब गया। वे लोग निकलना चाहते थे, मगर कोई रास्ता नहीं बचा था। बिजली, टेलीफोन सारी सेवाएं बंद हो गई थीं। खाने की स्थिति के बारे में इन लोगों का कहना है कि दो हफ्ते तक इन लोगों ने सूखा चावल खाकर गुजारा किया। पूरा इलाका जलमग्न होने के कारण राहत सामग्री भी नहीं पहुंच पा रही थी। कुछ खाने को मिल रहा था और ही पीने को पानी था। उन्होंने जैसे-तैसे तंगी में दो दिन गुजारे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उनको किसी तरह से बाहर किया और शनिवार को वे लोग घरों को लौट आए हैं। इन लोगों का कहना है कि फिलहाल वहां की स्थिति अभी एक महीने तक खराब रह सकती है।

जेएंडके में आई बाढ़ के कारण कश्मीर से होने वाली सेब की सप्लाई बंद हो गई है। इसके कारण इसकी कीमत में भी उछाल गया है। बाढ़ के कारण सेब की फसल खराब होने तथा ट्रांसपोर्टेशन प्रभावित होने के कारण कश्मीरी सेब की सप्लाई बंद कर दी गई। अमृतसर में रोजाना 25 से 30 ट्रक की आमद है। सेब कारोबारी रवि कुमार/अशोक कुमार फर्म के मालिक अशोक कुमार ने बताया कि पहले जो पेटी (10 किलो) 400-500 रुपए थी, वह अब 600-700 रुपए हो गई है। अशोक कुमार का कहना है कि बारिश होने के कारण लोकल अमरूद की फसल खराब हो गई है। जबकि जेएंडके की बाढ़ के कारण बब्बूगोशा