पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिपेयर एजेंसी में आग से जली चार कारें

रिपेयर एजेंसी में आग से जली चार कारें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार शाम करीब सात बजे एजेंसी में शॉट सर्किट हो गया और आग लग गई।

भास्कर न्यूज | अमृतसर

रामतलाईचौक स्थित कार रिपेयर एजेंसी में रविवार शाम को अचानक आग लग गई। इससे एजेंसी में पड़ी चार कारें जलकर राख हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई। स्थानीय लोग इसका कारण शॉट सर्किट बता रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक रामतलाई चौक में प्रीत सिंह की किंग मोटर एजेंसी है। रविवार होने के कारण वह आज अपनी एजेंसी पर नहीं गए। यहां पर कारें रिपेयर होने के लिए आती हैं।

शनिवार से ही कुछ कारें रिपेयर के लिए आई थी, जो एजेंसी के अंदर ही खड़ी थीं, लेकिन रविवार शाम करीब सात बजे एजेंसी में शॉट सर्किट हो गया और आग लग गई। एजेंसी में कोई भी व्यक्ति मौजूद होने के कारण फैलनी शुरू हो गई और कुछ ही पलों में पूरी एजेंसी में आग लग गई। आस-पास के लोगों ने आग देखकर बुझाने की कोशिश की, लेकिन काबू होते देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

मौके पर पहुंची चार गाड़ियों ने आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इसके अलावा रविवार शाम को हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के एक घर में खाना पकाते समय अचानक सिलेंडर को आग लग गई। आग लगते ही घर के सभी सदस्य तुरंत बाहर गए। वहीं इसकी जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।