- Hindi News
- केस से दुखी सुखराज ने जहरीला पदार्थ निगल कर की खुदकुशी
केस से दुखी सुखराज ने जहरीला पदार्थ निगल कर की खुदकुशी
पुलिसकेस दर्ज होने से परेशान मत्तेवाल के गांव साधपुर में सुखराज सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में थाना मत्तेवाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह, मेहर सिंह, सरदूल सिंह और झिरमल सिंह के तौर पर हुई है।
पुलिस शिकायत में मृतक के भाई सरमुख सिंह ने बताया कि उसके भाई ने गांव में ही रहते भगवंत सिंह से आधा एकड़ जमीन खरीदी थी। जमीन बेचने के कुछ समय बाद भगवंत ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी। इसी तहत भगवंत की प|ी ने उनके पूरे परिवार पर पुलिस में केस दर्ज करवा दिया। केस दर्ज होने के बाद उक्त सभी आरोपी उन्हें तंग करने लग पड़े। इस बात को लेकर सुखराज सिंह परेशान रहने लग पड़ा।
शनिवार दोपहर को वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ समय बाद जब घर वालों ने खाना खाने के लिए बुलाया तो अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया। संदेह होने पर दरवाजे को तोड़ा गया और देखा कि सुखराज जमीन पर पड़ा हुआ था। उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।