सिफ्ती इंटरनेशनल में जमकर हुई शाॅपिंग
अमृतसर | कैनेडीएवेन्यू के सिफ्ती इंटरनेशनल में 12 से 15 सितंबर तक लगी एग्जीबिशन में रविवार को लोगों ने दिल खोल कर शापिंग की। घर या आफिस के लिए फर्नीचर की जरूरत हो या रसोई के सामान की, अलग -अलग कंपनियों के लगे स्टालों पर हर तरह की चीज ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यहां लगे स्टालों में जिंदल स्टील, सीएमसी मार्बल, एमआरएफ प्वाईंट, समानी टाइल्स, अश्विनी इंटरप्राइजेज, खास गिलास, जेपीएस ट्रेडिंग कंपनी, गोदरेज सिक्योरिटी, इओन इलेक्ट्रिक, अमन इंटरप्राइजिज के स्टाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।