बाबा झूलेलाल का भंडारा लगाया
गलीपीरांवाली स्थित मंदिर बाबा झूलेलाल में 43वें सालाना भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर कमेटी के अलावा श्रद्धालुओं ने भी मदद की। मुखतार सिंह ने बताया कि भंडारा साल में एक बार लगाया जाता है। इससे पहले संगत भजन-कीर्तन भी करती है। उन्होंने बताया कि मंदिर सच्चे मन से मानी गई मन्नत जरूर पूरी होती है। इस मौके पर विपिन शर्मा, राजन, सन्नी, गौरव, बंटी, बिल्ला, अनमोल, अंकुश, अनूप सिंह, विक्की, सन्नी ठाकुर, पाली प्रधान मौजूद थे।