- Hindi News
- कैबिनेट मंत्री जोशी ने स्कूल को दिया एक लाख रुपए का चेक
कैबिनेट मंत्री जोशी ने स्कूल को दिया एक लाख रुपए का चेक
कैबिनेटमंत्री अनिल जोशी ने आबादी फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित सेंट पेट्रिक हाई स्कूल को बतौर ग्रांट एक लाख रुपए का चेक भेंट किया है। यह रकम स्कूल की इमारत पर खर्ची जाएगी।
मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार हरेक वर्ग को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उनका कहना है कि शिक्षा भी हरेक नागरिक का अधिकार है और उसी भावना के मद्देनजर यह राशि जारी की जा रही है।
इस मौके पर पार्षद अमन ऐरी, फादर जैकब, प्रधान फ्रांसिस दीवान, उप प्रधान जोन, राकेश मरवाहा, अशोक भटारा, जार्ज मट्टू, अमित आदि मौजूद थे।