पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोकल प्वाइंट एसोसिएशन ने जेएंडके में भेजे 400 कंबल

फोकल प्वाइंट एसोसिएशन ने जेएंडके में भेजे 400 कंबल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेएंडकेमें आई बाढ़ से प्रभावितों को मदद करने के लिए विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक तथा व्यापारिक संस्थाओं की कड़ी में शामिल होते हुए फोकल प्वाइंट वैलफेयर एसोसिएशन ने इस तरफ पहल कदमी की है। गोबिंद गोदाम मंदिर के महंत के सहयोग से संस्था ने कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी की मौजूदगी में बतौर राहत 400 कंबल भेजे। जोशी ने संस्था के इस काम की तारीफ की और दूसरों को भी इससे प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर संस्था के प्रधान कमल डालमिया, महासचिव संदीप खोसला, उपाध्यक्ष चरणजीत शर्मा, सचिव गुरनाम सिंह, हीरा लाल मदन, अमित गुप्ता, शक्ति अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रोहित खन्ना, पीएन अरोड़ा, नरेश अरोड़ा आदि मौजूद थे।