- Hindi News
- तस्कर को पकड़ने की तैयारी कर रहा सीआईए स्टाफ
तस्कर को पकड़ने की तैयारी कर रहा सीआईए स्टाफ
रेलवेस्टेशन पर चूरा-पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी हरजोत सिंह ने जांच के दौरान बताया कि उसने कलकत्ता में रहते एक तस्कर के खाते में एक लाख रुपए डाले थे और उसे चूरा-पोस्त भेजने के लिए कहा था। लेकिन अभी तक उसने केवल 70 हजार रुपए माल भेजा है, जबकि 30 हजार रुपए का मॉल आना अभी बाकी है।
आरोपी इससे पहले भी कलकत्ता से इस तरह मॉल मंगवा चुका है और बड़ी आसानी से यहां पर बेच देता था। सीआईए स्टाफ अब आरोपी के खाते नंबरों की डिटेल निकलवाने और कलकत्ता में रहते तस्कर को दबोचने की तैयारी में जुट गई है।
फोनडिटेल से कोिशश : जानकारीके मुताबिक सीआईए स्टाफ अब आरोपी की फोन डिटेल के निकलवा कर कलकत्ता के तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए वहां की पुलिस के साथ भी संपंर्क करने में लगी हुई है। इसके अलावा एक टीम को भी बहुत जल्द कलकत्ता भेजा जा सकता है। ताकि तस्कर को पकड़ कर अमृतसर लाया जा सके।
इसके अलावा पार्सल को रेलवे स्टेशन से पैसों की लालच में बाहर लाने में मदद करने वाले जीआरपी के हवलदार रजिंदर सिंह के खिलाफ भी जीआरपी ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।