बाढ़ के कारण बढ़ सकता है केसर का रेट
सिंहके मुताबिक कश्मीर के अलावा स्पेन तथा इराक में भी इसकी काश्त होती है। इस वक्त कश्मीर का केसर 1 लाख 15 हजार रुपए किलो है। सिंह का कहना है कि कीमत में दो गुना तक इजाफा हो सकता है। डीलर सचिन कुमार का कहना है कि अकेले अमृतसर में इसकी खपत 10 से 12 किलो है। वह कहते हैं कि हालांकि अभी इसका असर नहीं दिखेगा आगे चलकर पड़ सकता है।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
जेएंडकेमें आई बाढ़ के कारण कश्मीर में पैदा होने वाली केसर पर भी असर पड़ेगा। इसके कारण जहां कीमत बढ़ेगी वहीं इससे जुड़े अन्य उत्पाद भी प्रभावित होंगे।
श्रीनगर से 50 किमी ऊंचाई पर बसे पंपोर में केसर की खेती होती है। हालांकि अभी यहां बाढ़ का असर नहीं है मगर इसके सप्लायर श्रीनगर अन्य इलाकों में हैं और उनके स्टाक इसके कारण प्रभावित हुए हैं। बाढ़ का कहर उस वक्त आया है जब इसकी काश्त की जाती है।
धन्वंतरि फार्मा के मालिक डॉ. जेपी सिंह का कहना है कि इसके कारण फसल पर असर पड़ेगा और आगे की सप्लाई प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि केसर आयुर्वैदिक दवाओं, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री तथा मिठाइयों आदि में इस्तेमाल होती है। उपलब्धता कम होने के कारण कीमत में उछाल आना संभव है।