- Hindi News
- सरहदी गांवों में पहुंची अकाल पुरख की फौज
सरहदी गांवों में पहुंची अकाल पुरख की फौज
अकालपुरख की फौज की तरफ से नशा तथा पतितपुने को रोकने के लिए चलाया जा रहा गलवकड़ी प्रोग्राम सरहदी गांवों में भी पहुंच चुका है। इस कड़ी के तहत फौज के वालंटियर गांव दाउके, भैणी राजपूतां तथा भरोवाल के घर-घर गए और लोगों को इन बुराइयों से जागरूक किया।
इस संदर्भ में दाउके के गुरुद्वारा साहिब में समागम भी हुआ। इस मौके पर एसडीएम राजेश शर्मा खास रूप से पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में संस्था के प्रयास को सराहा और लोगों को नशे जैसी बुराई से सचेत रहने की बात कही। संस्था के डायरेक्टर जसविंदर सिंह एडवोकेट ने बताया कि इस मुहिम के तहत उनके वालंटियर पूरे राज्य में जाएंगे और लोगों में चेतना लाएंगे। आज के प्रोग्राम में दाउके के 160, भैणी राजपूतां तथा भरोपाल के 200 परिवारों से मुलाकात हुई। उनका कहना है कि इसका लोगों पर सकारात्मक असर पड़ रहा है।
इस मौके पर कुलजीत सिंह ब्रदर्स, डा. भुपिंदर सिंह, भाई हरदीप सिंह कथावाचक, सुखदेव सिंह, बलप्रीत सिंह, सुखचैन सिंह आदि मौजूद थे।