पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेश भेजने के नाम पर ठगे 2.30 लाख, केस दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर ठगे 2.30 लाख, केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | विदेशभेजने के नाम पर लाखों रुपए ठगने के आरोप में थाना छेहर्टा पुलिस ने गुरदासपुर निवासी राजन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

पुलिस शिकायत में कोट खालसा निवासी हरचरण सिंह ने बताया कि आरोपी ने उन्हें विदेश भेजने का विश्वास दिलवाया और इसके बदले में 2.30 लाख रुपए ले लिए। पैसे दिए जाने के बाद आरोपी ने उन्हें विदेश नहीं भेजा। वह जब भी इस बारे में बात करते तो आरोपी कोई कोई बात कहकर टाल देता। बहुत समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।