पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदार पर तंग करने का आरोप

ठेकेदार पर तंग करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | पुतलीघरकी दिलावरी गली के बाहर कुलचे की दुकान करने वाले विपन कुमार का आरोप है कि उनकी दुकान के आगे लगे ट्रांसफार्मर को वहां काम करवाने वाला ठेकेदार दुकान के शटर के पास ही शिफ्ट करने जा रहा है। इसके लिए उसने ट्रांसफार्मर रखने के लिए पोल भी गाड़ दिए हैं, जिससे उसे मुश्किल पेश रही है। विपन कुमार ने बताया कि वह पिछले 15 सालों से गली के बाहर दुकान चला रहा है। उसकी दुकान के थोड़ी आगे कई सालों से ट्रांसफार्मर लगा है। जिन लोहे के खंभों पर इस ट्रांसफार्मर को रखा गया है, वह खराब हो गए हैं लिहाजा नए खंभों पर इसे शिफ्ट किया जा रहा है।