पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमी ने किया शादी करने से इंकार, प्रेमिका ने दी जान

प्रेमी ने किया शादी करने से इंकार, प्रेमिका ने दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. गांव गोहलवड़ में बहन के देवर द्वारा शादी करने से मना करने पर चार बच्चों की मां ने जहरीली गोलियां निगल कर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर पहुंची सिटी पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

बलकार सिंह निवासी बुर्ज नत्थूके ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी लड़की कुलविंदर कौर की कुछ वर्ष पहले सरहाली खुर्द में काबल सिंह से शादी हुई थी, जिससे उसके उसके चार बच्चे हैं। इसके बावजूद भी कुलविंदर के अपनी बड़ी बहन मनजिंदर कौर के देवर अंग्रेज सिंह के साथ अवैध संबंध बन गए। अंग्रेज अभी कुंवारा था। कुलविंदर अंग्रेज से शादी करना चाहती थी। रजामंदी भी की, लेकिन बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। इससे खफा होकर कुलविंदर ने अंग्रेज के घर गोहलवड़ जाकर जहरीली गोलियां निगल ली। इस दौरान उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे इलाज के लिए अमृतसर के निजी अस्पताल में लेजाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अंग्रेज सिंह और उसकी मां मनजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है।