पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला

दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | दहेजके लिए बहू को घर के साथ मारपीट कर घर से निकाल देने के आरोप में थाना मजीठा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह, मनजीत और सुबेग सिंह निवासी रमदास के तौर पर हुई है।

पुलिस शिकायत में परमजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले हरजिंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी में मायके परिवार वालों ने हैसियत से अधिक दहेज दिया। इसके बाद और अधिक दहेज लाने के लिए परेशान किया जाता। जब वह मना करती तो उसके साथ मारपीट की जाती। गत दिनों भी ससुराल वाले उसे दहेज लाने के लिए कहने लगे। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस पर उनके साथ जमकर मारपीट की गई और घर से निकाल दिया।