- Hindi News
- रणदीप गिल ने कहा: धूना साहिब का झगड़ा हल करने में बोर्ड ने निभाई भूमिका अहम
रणदीप गिल ने कहा: धूना साहिब का झगड़ा हल करने में बोर्ड ने निभाई भूमिका अहम
पिछलेकई वर्षों से चल रहा धूना साहिब विवाद को हल करने के लिए भगवान वाल्मीकि तीर्थ विकास बोर्ड की भूमिका अहम रही है। इसमें बोर्ड के संरक्षक डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल, चेयरमैन गुलजार सिंह रणिके और विकास बोर्ड के सभी सदस्यों शामिल हुए थे। यह बात बोर्ड के सदस्य रणदीप गिल ने प्रेस कान्फ्रेंस में कही।
उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व नहीं चाहते की तीर्थ का विकास हो और सरोवर में मंदिर बने। जबकि बोर्ड के सदस्यों ने यह सारा मामला शांतिपूर्ण ढंग से हल करवा दिया है। गिल ने कहा कि समाज के लोगों को दुखी होने की बजाए खुशी मनानी चाहिए की तीर्थ का 200 करोड़ की लागत से विकास हो रहा है जिसमें पहले रुकावट रही थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनैतिक रोटिया सेंकने के लिए पूरे वाल्मीकि समाज को गुमराह कर रहे हैं। जबकि धूना साहिब, माता सीता कुटिया और लंगर हाल वाल्मीकि भाईचारे के पास है। इस मौके पर राजन कुमार, सुबीर कुमार, संजीव अटवाल, रूबी गिल, लखविंदर सिंह, अमित भट्टी आदि उपस्थित थे।