पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है मोदी का जादू : चुग

युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है मोदी का जादू : चुग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अमृतसर

भाजपाके राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनावों के नतीजों में अखिल भारतीय विद्या परिषद ने चारों पदों पर विजय प्राप्त करने से यह साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों में हरियाणा और महाराष्ट्र से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और वहां पर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल से जनता को अच्छे दिनों की उम्मीद जगी है।

चुग ने कहा कि मोदी के विदेशी दौरों के बाद वहां की सरकारों ने भारत में लाखों करोड़ रुपए निवेश करने का आश्वासन दिया है। इससे भारतीय अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी।