- Hindi News
- इफको के जिला स्तरीय सहकारी सम्मेलन में दी खाद के बारे जानकारी
इफको के जिला स्तरीय सहकारी सम्मेलन में दी खाद के बारे जानकारी
इफको की तरफ से करवाए गए सहकारी सम्मेलन में माहिरों ने हिस्सा लिया।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
देशकी प्रमुख सहकारी खाद संस्था इफको की तरफ से एक दिवसीय जिला स्तरीय सहकारी सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 60 से अधिक सोसायटियों ने हिस्सा लिया।
इसमें सहकारी सभाओं के डिप्टी डायरेक्टर तरलोचन सिंह मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। फील्ड अफसर शमशेर सिंह ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। कृषि विज्ञान केंद्र अमृतसर के इंचार्ज डॉ. भूपिंदर सिंह ने किसानों को खाद के बारे में जानकारी दी।
एरिया मैनेजर हरमेल सिंह संधू ने संतुलित खादों के इस्तेमाल बारे बताया। इस मौके पर सहकारी बैंक अमृतसर के सीईओ बलविंदर सिंह, हरभजन सिंह ने भी अपने विचार रखे।