पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीमदभागवत यज्ञ का आयोजन किया

श्रीमदभागवत यज्ञ का आयोजन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छेहर्टाकी प्रताप एवेन्यू स्थित श्री हंसयोग मंदिर मानव उत्थान सेवा समिति में श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें साध्वी अनुभूति बाई ने भगवान श्री कृष्ण लीलाओं का विस्तारपूर्वक बखान किया। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के अवतार लेने के हर उद्देश्य के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि दुष्टों को मारने के लिए भगवान को कभी नरसिंह अवतार धारण करना पड़ा तो कभी राम बनकर राक्षसों का संहार करना पड़ा। इसके बाद सभी भगवान को कई मिष्ठानों से भोग लगाकर उसका प्रसाद भक्तों में बांटा गया। इस मौके पर साध्वी कालिंदी बाई, हसित बाई के अलावा कई भक्तजन उपस्थित थे।