- Hindi News
- सिफ्ती इंटरनेशनल में कल तक लगी रहेगी एग्जीबीशन
सिफ्ती इंटरनेशनल में कल तक लगी रहेगी एग्जीबीशन
कैनेडीएवेन्यू के सिफ्ती इंटरनेशनल होटल में 12 से 15 सितंबर तक चलने वाली एग्जीबीशन में एक ही छत के नीचे हर तरह की वैरायटी उपलब्ध है। घर या आॅफिस के लिए फर्नीचर की जरूरत हो या रसोई के सामान की। अलग-अलग कंपनियों के लगे स्टालों पर हर तरह की चीज ग्राहकों के लिए मुहैया है। ईजी बैग के स्टाल पर घर के फर्नीचर से संबंधित चीजें जैसे सोफा कम बैड, बीन बैग्स, बीन फुटबाल, कार्पोरेट बीन बैग्स और बीन वीडियो राकर्स आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, वहीं क्रिएटिव होम के स्टाल पर बच्चों के लिए चाइना के बने ईको फ्रैंडली टेबल, बैड, अलमारी, कुर्सी और स्टडी टेबल की कीमत 55 हजार से शुरू होती है।