- Hindi News
- स्टूडेंट्स ने शहीदां साहिब में टेका माथा
स्टूडेंट्स ने शहीदां साहिब में टेका माथा
अमृतसर| होलीहार्ट प्रेजीडेंसी स्कूल ने पांचवीं कक्षा के स्टूडेंट्स को शहीदां साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए फील्ड ट्रिप पर भेजा। स्टूडेंट्स ने बाबा दीप सिंह शहीद गंज गुरुद्वारा के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
स्टूडेंट्स ने निशान साहिब, गुरु रामसर गुरुद्वारा, पवित्र सरोवर और बाबा बोता सिंह गुरुद्वारे के दर्शन किये। स्कूल लौटने पर डायरेक्टर अंजना सेठ ने स्टूडेंट्स से उनके अनुभव को जाना और सिख इतिहास से जुड़ी कई घटनाओं के बारे में बताया।