पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय शिक्षण मंडल की काॅन्फ्रेंस में स्मृति ईरानी करेंगी शिरकत

भारतीय शिक्षण मंडल की काॅन्फ्रेंस में स्मृति ईरानी करेंगी शिरकत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयशिक्षण मंडल की ओर से डीएवी कॉलेज में 16 सितंबर को आयोजित की जा रही काॅन्फ्रेंस में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी शिरकत करने पहुंचेंगी। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनय कपूर मेहरा ने बताया कि इस काॅन्फ्रेंस का विषय सुरक्षित नारी जगत हेतु शिक्षा नीति पर मंथन है।

यह कांफ्रेंस भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से पंचनद शोध संस्थान के सहयोग से की जा रही है। इस संगोष्ठी में 100 से अधिक रिसर्चर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। जो नारी जगत से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि हम अपने संस्कारों और संस्कृति से दूर जा रहे हैं। यही कारण है कि भारत विकास की गति कम होती जा रही है।

उन्होंने बताया कि भारतीय शिक्षण मंडल रिसर्च कर शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग कर रही है जो देश की तरक्की में भी योगदान दे सके। इस अवसर पर प्रिं. धर्मवीर धवन और शुभिका मेहरा आदि मौजूद थे।