- Hindi News
- स्टालवार्ट्स में टीचर्स डे पर स्पर्श कार्यक्रम आयोजित
स्टालवार्ट्स में टीचर्स डे पर स्पर्श कार्यक्रम आयोजित
अमृतसर | स्टालवार्ट्सहाई स्कूल में टीचर्स डे के अवसर पर स्पर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स ने अपने गुरुओं को सलाम किया और उनके जीवन में टीचर्स की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत में स्टूडेंट्स ने इंग्लिश सांग गुड ईवनिंग पर डांस प्रस्तुत किया। स्टूडेंट्स ने नाटक के माध्यम से बताया कि गुरु बिना शिष्य की गति नहीं है। अर्जुन-कृष्ण, द्रोणाचार्य-अर्जुन , वेदव्यास-गणेश इसे सत्य साबित करती है। स्टूडेंट्स ने बॉलीवुड गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल मनीषा धानुका ने कश्मीर में हुई त्रासदी के लिए सभी को एकजुट होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस दौरान 5100 रुपए की नकद मदद देने की बात भी कही। इस अवसर पर डॉ. अबरोल, डॉ. नीरत गुप्ता, शुक्ला शर्मा, तरुण बांसल, कोका कोला के जीएम विजय शर्मा आदि मौजूद थे।