दशहरे के उपलक्ष्य में कल होगा भूमि पूजन
दशहराकमेटी अमृतसर नार्थ की ओर से रंजीत एवेन्यू में 3 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दशहरा को लेकर 15 सितंबर को सुबह 10 बजे पासपोर्ट कार्यालय वाले मैदान में भूमि पूजन किया जाएगा।
यह निर्णय कमेटी के चीफ पैटर्न और स्थानीय निकायमंत्री अनिल जोशी की अध्यक्षता में लिया गया। जोशी ने कहा कि कमेटी का दशहरा पंजाब भर में सबसे बेस्ट दशहरा होगा और इसमें 100 फुट ऊंचे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे। जोशी ने कहा कि पिछले साल सिविल लाइन में दशहरा मनाने की परंपरा शुरू की गई थी। दशहरे के जरिये सिविल लाइन के लोगों को अपनी पुरातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास शुरू किया गया है।
इस अवसर पर पैट्रन गुरजिंदर सिंह, प्रवीण सुनेजा, महासचिव अनिल मेहरा, कोषाध्यक्ष कमल डालमिया, अविनाश शर्मा, संजीव शिंगारी, सौरभ कक्कड़, अजय मेहरा, संदीप खोसला, अमित शर्मा, रिक्की नैयर, राकेश मिंटू, रोहित अरोड़ा आदि उपस्थित थे।