- Hindi News
- सीआई स्टाफ ने स्टेशन पर ट्रैप लगाकर 45 किलो चूरा पोस्त के साथ दो को किया गिरफ्तार
सीआई स्टाफ ने स्टेशन पर ट्रैप लगाकर 45 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो को किया गिरफ्तार
सीआईएस्टाफ ने रेलवे स्टेशन पर छापामारी कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर 45 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। चूरा पोस्त की यह खेप कोलकाता से अमृतसर हावड़ा मेल में लाई गई है। आरोपी ट्रेन में लाद कर दो नग लेकर आए है, जिनमें से एक उन लोगों ने जीआरपी के हवलदार की मदद से स्टेशन से बाहर लाने में सफल हो गए थे, पहले से ट्रैप लगा कर बैठे सीआईए स्टाफ ने आरोपियों को स्टेशन से बाहर निकलते ही पकड़ लिया और चूरा-पोस्त बरामद कर लिया। एक आरोपी की पहचान हरजोत सिंह निवासी मजीठा रोड के तौर पर हुई है। दूसरे की पहचान को फिलहाल अभी नहीं बताई गई है। इसके अलावा सोनू नाम के एक दलाल को भी हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक सुबह हावड़ा 9 बजे रेलवे स्टेशन पर गई। दोपहर करीब 2 बजे आरोपी हरजोत सिंह प्लेटफार्म नंबर पांच पर गया और वहां पर तैनात जीआरपी को हवलदार रजिंदर सिंह से बात की कि अगर उसका नग बाहर निकलवा दिया जाए तो वह उसे कुछ पैसे दे देगा। हवलदार ने दलाल सोनू से बात की और पार्सल ब्रांच की औपचारिकताएं पूरी करवा कर एक नग को बाहर निकलवा दिया। जब आरोपी अपना नग ऑटो में रखवाने लगा तो पहले से ट्रैप लगाए हुए सीआईए के कर्मियों ने उसे दबोच लिया। वहीं दलाल को भी पकड़ लिया गया है, जबकि हवलदार रजिंदर सिंह का बेल्ट नंबर और आई कार्ड नंबर नोट कर लिया है। लेकिन उसे अभी हिरासत में लेकर जीआरपी थाने में बैठाया गया है। सीआईए स्टॉफ के इंचार्ज रजिंदर सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।