नाबालिगा को भगाने के आरोप में युवक पकड़ा
अमृतसर| नाबालिगाको भगाने के आरोप में थाना रामबाग पुलिस ने मीरांकोट निवासी पंकज के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस शिकायत में लखविंदर कौर निवासी सुंदरनगर ने कहा कि उसका पति विदेश में रहता है और वह यहां पर अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ रहती है। 11 सितंबर को उनकी बेटी की सहेली काजल घर पर आई और उनकी बेटी को साथ लेकर बाबा मुद्दल शाह के डेरे घूमने चली गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। आरोपी अक्सर उनकी बेटी का पीछा करता था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।