- Hindi News
- सीएम के आदेशों के बावजूद नहीं बनाई गई रेहड़ी मार्केट
सीएम के आदेशों के बावजूद नहीं बनाई गई रेहड़ी मार्केट
यूनियन के प्रधान महेश वर्मा ने कहा कि वह दोबारा सीएम से मिलेंगे।
भास्कर न्यूज| अमृतसर
अमृतसररेहड़ी मजदूर यूनियन ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के आदेशों के बावजूद रेहड़ी मार्केट स्थापित नहीं की। इस संबंध में यूनियन आॅफिस में हुई बैठक में नेताओं का कहना था कि रेहड़ी लगाने वालों को उजाड़ने की कोशिश की जा रही है, मगर बसाने के बारे में नहीं सोचा जा रहा।
यूनियन के प्रधान महेश वर्मा ने कहा कि विगत में सीएम बादल के समक्ष प्रवासी भलाई बोर्ड के चेयरमैन आरसी यादव के नेतृत्व में इस मुद्दे को रखा गया था और उन्होंने डीसी रवि भगत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मार्केट स्थापित करने का आदेश दिया था। वह लोग जल्द मुख्यमंत्री से दोबारा मुलाकात करेंगे। उनका कहना है कि कुछ सरकारी मुलाजिम तथा अधिकारी रेहड़ी वालों को तंग कर रहे हैं। इस मौके पर मौजूद लक्ष्मण दास, गया प्रसाद, लल्लन निषाद, राजू भारतीय, कुलदीप कुमार, भोला, विक्की शर्मा, परमिंदर सिंह, आनंद चौरसिया, अनिल यादव, अशोक कुमार, अशोक मुखिया, जसवीर वर्मा आदि ने मांग की है कि अमृतसर में भी नेशनल पाॅलिसी के मुताबिक टाउन वैंड्रिंग कमेटी तथा रेहड़ी मार्केट बनाई जाए।