- Hindi News
- आेम प्रकाश गब्बर का पुतला फूंक किया प्रदर्शन
आेम प्रकाश गब्बर का पुतला फूंक किया प्रदर्शन
अमृतसर|रामतीर्थ मेंमहंतों को लवकुश पाठशाला का कब्जा देने से गुस्साए भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज के सदस्यों ने शनिवार को रिगो ब्रिज के पास ओम प्रकाश गब्बर का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। सुनील मट्टू की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य विरोतम रतन हंस विशेष रूप से शामिल हुए। मट्टू ने कहा कि तीर्थ में महंतों को लवकुश पाठशाला का कब्जा देकर समाज के साथ विश्वासघात किया गया है, क्योंकि समुदाय के कुछ बिकाऊ नेता पूरे समाज को बदनाम करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि लवकुश तीर्थ को महंतों से आजाद करवाने के लिए अगर संघर्ष भी करना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर सुखजिंदर गिल, रणजोत सिंह, अवतार सिंह, बग्गा सिंह, मनोज भट्टी, बलराम लवण के अलावा कई लोग मौजूद थे।