- Hindi News
- कार सवार ने आॅटो को टक्कर मारी, दो जख्मी
कार सवार ने आॅटो को टक्कर मारी, दो जख्मी
भिखीविंड| तेजरफ्तार कार ने आॅटो को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग जख्मी हो गए। आॅटो चालक अंकुश कुमार निवासी इस्लामाबाद अमृतसर ने बताया कि वह शुक्रवार रात सरबजीत सिंह के साथ आॅटो पर खालड़ा से लौट रहा था। पहुविंड के पास आॅटो खराब हो गया। वह उसे ठीक कर रहे थे। इसी दौरान कार सवार गुरजंट सिंह ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह दोनों गंभीर जख्मी हो गए, जबकि आरोपी कार वहीं छोड़ मौके से फरार हो गया।