- Hindi News
- शिक्षा मंत्री ने प्रिं. किशनपुरी को किया सम्मानित
शिक्षा मंत्री ने प्रिं. किशनपुरी को किया सम्मानित
जंडियाला गुरु|सेंट सोल्जरइलाइट काॅन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल मंगल सिंह किशनपुरी को टीचर्स-डे पर पंजाब के शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल किशनपुरी को अमृतसर के 116 स्कूलों में से सर्वोत्तम प्रिंसिपल होने के अवार्ड से नवाजा गया। जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल किशनपुरी इससे पहले भी विभिन्न अवार्डों से सम्मानित हो चुके हैं। स्कूल के टीचिंग,नॉन टीचिंग स्टाफ और स्टूडेंट्स ने कहा कि प्रिंसिपल किशनपुरी काे अवार्ड मिलना सभी के लिए गर्व की बात है।