एसजीपीसी ने जेएंडके भेजी राहत सामग्री
जेएंडकेबाढ़ पीड़ितों को जारी राहत कार्य के तहत एसजीपीसी ने वीरवार को फिर राहत सामग्री भेजी है।
भाई गुरदास हाल से सामग्री को रवाना करते हुए कमेटी के सचिव मनजीत सिंह ने बताया कि इसे श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना किया गया। भेजी गई सामग्री में 20 क्विंटल चावल, 10 क्विंटल दाल, 10 क्विंटल चीनी, एक क्विंटल चायपत्ती, एक क्विंटल सूखा दूध शामिल हैं। मनजीत सिंह ने बताया कि सामग्री ले जाने वाली टीम में एडिशन सेक्रेटरी महिंदर सिंह आहली, निरवैल सिंह, नरिदंर सिंह, सरवन सिंह, लखविंदर सिंह, अमनदीप सिंह आदि विशेष रूप से शामिल हैं।
इस मौके पर सहायक निजी सचिव सतिंदर सिंह, मैनेजर प्रताप सिंह, पब्लिसिटी इंचार्ज कुलविंदर सिंह रमदास, उपमैनेजर जगतार सिंह आदि मौजूद थे।