पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी आॅफिस एसोसिएशन के प्रधान अशनील सम्मानित

डीसी आॅफिस एसोसिएशन के प्रधान अशनील सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिप्टीकमिश्नर दफ्तर अमृतसर की दर्जा चार यूनियन की ओर से अमृतसर डीसी आफिस इम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रधान अशनील कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। दर्जा चार यूनियन के प्रधान अंग्रेज सिंह, महासचिव सुरजीत सिंह और विक्की की अगुवाई में हुए एक समारोह में अशनील कुमार की कर्मचारियों के प्रति निभाई जा रही सेवाओं के लिए उन्हें ट्राफी और सिरोपा भेंट किया गया। इस मौके पर यूूनियन प्रधान अंग्रेज सिंह ने कहा कि डीसी आफिस के कर्मचारियों को जब जब भी कोई मुश्किल पेश आई है प्रधान साहिब ने हमेशा उनका साथ दिया है। समारोह में हाजिर दर्जा चार कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अशनील कुमार ने कहा कि डीसी आफिस कर्मचारियों के सुख-दुख में वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि दर्जा चार यूनियन की ओर से उन्हें जो सम्मान दिया गया है वह इसके आभारी हैं और यूनियन को विश्वास दिलातें है कि कर्मचारियों के हितों के लिए वह हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। समारोह में रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब के प्रधान निरमल सिंह बाजवा, जिला प्रधान लखविंदर सिंह कोहाली और तहसील प्रधान हरमिंदर सिंह हाजिर थे।