पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मग नरेगा यूनियन ने की भूख हड़ताल

मग-नरेगा यूनियन ने की भूख हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर| डीसीऑफिस के बाहर मग-नरेगा यूनियन के सदस्य वीरवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रहे। इसमें एंबुलेंस 108 यूनियन और ई-पंचायत कर्मचारियों के अलावा पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेस फैडरेशन के प्रधान बलबीर सिंह झामका विशेष रूप में शामिल हुए। इस दौरान मग-नरेगा के प्रधान हरविंदर पाल सिंह जोसन, एंबुलेंस 108 यूनियन के प्रधान कर्मजीत सिंह और ई-पंचायत के प्रधान परमिंदर सिंह ने अपने-अपने विचार पेश किए। विभिन्न विभागों में ठेके पर रखे गए कर्मचारियों को जल्द पक्का करने के लिए शासन और प्रशासन से मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पक्का करने की सूरत में राज्य स्तरीय संघर्ष छेड़ने की चेतावनी भी दी। छह महीनों से ई-पंचायतों में काम कर रहे कर्मचारियों की जो सेवाएं बंद की गई उन्हें भी तुरंत शुरू करने के लिए भी मांग रखी। इस मौके पर हरविंदर सिंह बंब, हरसिमरन कौर, किरनदीप कौर, नेहा, अमृतपाल सिंह, परमवीर सिंह, हरपाल सिंह, रंजीत सिंह, बाज सिंह आदि मौजूद थे।