पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूथ फेस्ट में दिलकश रही माइम की पेशकारी

यूथ फेस्ट में दिलकश रही माइम की पेशकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीएनडीयूमें चलरहे बी जोन के यूथ फेस्टिवल मुकाबले के दूसरे दिन वीरवार को स्टूटेंट कलकारों ने अपनी कला का भरपूर प्रदर्शन किया। हरेक टीम ने खुद को बेहतर साबित करने के लिए पसीना बहाया। वीसी प्रो. अजायब सिंह बराड़ के दिशानिर्देश तथा युवक भलाई विभाग की डायरेक्टर डॉ. जगजीत कौर की देखरेख में चल रहे इस आयोजन की शुरुआत बुधवार को की गई थी।

आज के मुकाबले का मुख्य आकर्षण पहरावा प्रदर्शनी प्रदर्शनी रही। इसके अलावा कलाकारों ने स्किट, मिमिक्री तथा माइम से माहौल को रोचक बनाया। इस दौरान इनके द्वारा लोक गीत/गीत/गजल, क्लासिक इन (परकशन), क्लासिक वोकल, रंगोली भी पेश किए गए। फुलकारी की आइटम भी बेहतरीन रही जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की। डॉ. जगजीत कौर ने बताया कि इस मुकाबले में 500 के करीब स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल का मुख्य मकसद अपने विरसे और कला को बढ़ावा देना तथा कलाकारों का आत्मबल बढ़ाना है। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी अकादमी, खेल, खोज के अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वह बेहतरीन पेशकारी देकर यूनिवर्सिटी का मान बढ़ाएं।

उन्होेंने बताया कि 19 को लोक साज, समूह गायन वेस्टर्न, क्लासिक डांस, वेस्टर्न वोकल, क्लासिक इंस्ट्रूमेंटल, डिबेट आदि के मुकाबले होंगे। 20 को ग्रुप डांस, क्विज तथा गिद्दा आदि की पेशकारी होगी। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा।

जीएनडीयू के दशमेश आडिटोरियम में स्टूडेंट्स ने माइम की पेशकारी दी।