पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब स्टेट पेंशनर्ज एसो. के सदस्यों ने निकाली रोष रैली

पंजाब स्टेट पेंशनर्ज एसो. के सदस्यों ने निकाली रोष रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबस्टेट पेंशनर्ज एंड सीनियर सिटीजंस वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से कंपनी बाग में रोष रैली का आयोजन करवाया गया। इसमें एसोसिएशन के जिला प्रधान मदन गोपाल और दीना नाथ चौहान विशेष रूप में शामिल हुए।

इस दौरान गोपाल और चौहान ने कहा कि पेंशनर्ज की मांगों को लेकर पंजाब सरकार पिछले लंबे समय से टाल-मटोल कर रही है। सरकार की ओर से किए जा रहे इस काम की वे यूनियन की तरफ से खंडन करते हैं। इसके अलावा सरकार पेंशनर्ज की मांगों के प्रति जल्द ही सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया तो एसोसिएशन को मजबूरन राज्य स्तरीय संघर्ष करने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनवरी 2014 से 10 प्रतिशत और जुलाई 2014 से 7 प्रति डीए की किश्त तुरंत जारी की जाए। इससे पहले 1 जनवरी 2006 के पहले और 1 जनवरी 2006 से 30 नवंबर 2011 तक रिटायर हो चुके पेंशनर्ज का पे-कमिशन का अंतर दूर किया जाए।

इसके अलावा पेंशनर्ज को अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए कैश-लेस स्कीम लागू की जाए। इसमें दंपत्ति को सफर भत्ता और डाक्टरी भत्ता 2000 हजार रुपए प्रति महीना दिया जाए।

इस मौके पर गुरशरनजीत सिंह, सविंद्र सिंह अदलीवाल, गुरबचन सिंह, गुलशन कुमार, सुखदेव राज कालिया, जसवंत सिंह, प्यारा सिंह सोहल, मदन लाल मनन, करतार सिंह, रतन सिंह आदि मौजूद थे।