नाटक में बताया हिम्मत से छोड़ें नशा
नशाव्यक्ति की जिंदगी में किस तरह धीरे-धीरे जहर घोल सिर्फ उसकी ही नहीं बल्कि परिवार की जिंदगी भी लील लेता है। अगर इंसान हिम्मत करे तो नशे पर हावी हो उस पर पार पा सकता है।
अमृतसर काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इस सच्चाई को रानी झांसी सोशल सोसायटी की तरफ से खेले गए नाटक शिखर दुपहरे रात के जरिए पेश किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद थीं। उनके अलावा रानी झांसी सोसायटी की सदस्य माला चावला, जागृति की अध्यक्ष रागीनि शर्मा, काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ. वीके बंगा और रेणु बंगा विशेष रूप से मौजूद थे। खेले गए नाटक में प्रसिद्ध कलाकार अनिता देवगन और उनकी टीम ने जान डाल दी। रागिनी और प्रिं. बंगा ने मंत्री चावला और माला चावला को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने भी प्रण लिया कि कभी नशा करेंगे और बाकियों को भी नहीं करने बारे प्रेरित करेंगे। रागिनी शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था समाज की बुराइयां खत्म करने के लिए काम रही है और आगे भी प्रयासरत रहेगी।
एसीआईटी में हुए नाटक \\\"शिखर दुपहरे रात\\\' में प्रो. लक्ष्मीकांता चावला मुख्य मेहमान रहीं।