पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माल रोड सेवा केंद्र में 20 को लगेगा पासपोर्ट मेला

माल रोड सेवा केंद्र में 20 को लगेगा पासपोर्ट मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर|20 सितंबरको अमृतसर में पासपोर्ट मेला लगाया जा रहा है। इस बात की जानकारी रीजनल पासपोर्ट अफसर जेएस सोढी ने दी। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट अप्लाई करने वाले एपलीकेंट की पासपोर्ट से संबंधित फार्मेलिटी को पूरा करने के लिए समय समय पर पासपोर्ट लोक अदालत और पासपोर्ट मेला लगाया जाता है। यह मेला कस्टम चौक के पास माल रोड स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में लगेगा। सोढी ने कहा कि अमृतसर, तरनतारन,श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट और फिरोजपुर जिले के एपलीकेंट शनिवार एप्लीकेशन रैफरेंस नंबर के प्रिंट आउट के साथ पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे। इसके साथ ही वह अपने साथ पासपोर्ट के लिए अनिवार्य तमाम ओरिजनल और फोटो कापी साथ लेकर आएं