- Hindi News
- बिना नींव और अर्थिंग के पावरकाॅम लगा रहा घरों के बाहर पिल्लर बॉक्स
बिना नींव और अर्थिंग के पावरकाॅम लगा रहा घरों के बाहर पिल्लर बॉक्स
पावरकामकी ओर से शहर में बिजली लासेस पर नकेल कसने के लिए लगाए जा रहे पिल्लर बाक्स किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते है। इस्लामाबाद सब डिवीजन में नियमों को दरकिनार करके यह पिल्लर बाक्स बगैर फाउंडेशन और बिना अर्थिंग किए लगाए जा रहें है। इसे पावरकाम की लापरवाही ही कहा जा सकता है कि इन पिल्लर बाक्स में संबंधित इलाके के घरों के मीटर भी लगा दिए गए हैं। इन मीटरों को केबल से जोड़कर सभी घरों को सप्लाई दी जा चुकी है।
इस्लामाबादडिवीजन में 24 बाक्स लगे
इस्लामाबादसब डिवीजन में पड़ने वाले इलाके चौक स्याल कोटियां, चौक राजपूतां, शिव नगर कालोनी इस्लामाबाद, रोडवेज कालोनी इस्लामाबाद और आसपास के इलाके में पिछले दिनों के दौरान करीब दो दर्जन पिल्लर बाक्स लगाए गए हैं। फाउंडेशन पर खड़ा करने की बजाय इन बाक्स को पेड़, खंभों और घरों की दीवार के सहारे खड़ा किया गया है। सबसे खतरनाक बात यह कि इनमें से कई पिल्लर बाक्स की अर्थिंग नहीं की गई जिससे करंट आने या लीकेज होने पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कुछ पिल्लर बाक्स इस्लामाबाद बिजलीघर के आसपास लगे हैं लेकिन किसी को भी इसकी परवाह नहीं।
कंकरीटकी नींव और अर्थिंग जरूरी
नियमोंके मुताबिक पिल्लर बाक्स लगाने से पहले ठेकेदार द्वारा जगह का चयन किया जाता है। इस जगह पर पिल्लर को जमीन में करीब तीन से चार फीट तक गहराई में कंकरीट की फाउंडेशन तैयार कर आधारभूत ढांचे पर खड़ा किया जाता है। इसके बाद पिल्लर बाक्स की केमिकल अर्थिंग की जाती हैं, जिसके तहत कॉपर की 10 से 11 फुट लंबी मोटी राड को जमीन में नमक कोयले के साथ दबाकर पिल्लर बाक्स को विशेष चौड़ी पत्ती के सहारे जोड़ा जाता है। यह काम पूरा करने के उपरांत ही बिजली उपभोक्ताओं के मीटरों को पिल्लर बाक्स में लगाया जाता है। इससे मीटर भी सुरक्षित रहते हैं और पिल्लर बाक्स से भी करंट लगने का कोई खतरा नहीं रहता।
जल्द काम पूरा कर लेंगे : चावला
\\\"पिल्लरबाक्स लगाने के लिए दो टीमें काम कर रही हैं। एक पिल्लर बाॅक्स लगाती है जबकि दूसरी इसकी फाउंडेशन और अर्थिंग का काम करती है। जल्द ही सभी पिल्लर बाक्स का यह काम पूरा कर लिया जाएगा। -एसकेचावला, एसई,सिटी सर्किल
आधा-अधूरा| शहरमें कई जगहों पर दीवारों के सहारे ही पिल्लर बाक्स लगा दिए गए हैं।
टर्म्स एंड कंडीशन्स का पालन जरूरी
\\\"कोईभी ठे